रिपोर्ट – नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय
ईद मिलादुन्नबी पर आस्था का जनसैलाब, अकीदतमंदों से गुलजार हुआ इलाका
जौनपुर.। खेतासराय। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर क्षेत्र में अकीदत और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की,

जिससे पूरा इलाका श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार नजर आया। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और माहौल सौहार्द एवं आपसी भाईचारे से सराबोर रहा।
इस दौरान जिला अपराध निरोधक कमेटी थाना खेतासराय की ओर से अकीदतमंदों के लिए निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच कमेटी के सदस्यों ने राहगीरों एवं जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया। इस नेक पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।
निःशुल्क प्याऊ व्यवस्था में कमेटी के संरक्षक ओमप्रकाश, अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सचिव नसीरुद्दीन साहब, उपाध्यक्ष अशहद अंसारी एवं मोहम्मद शारिक, उप सचिव राम रतन बिंद एवं रंजीत यादव, संगठन मंत्री मोहम्मद सरवर, कोषाध्यक्ष नौशाद अहमद अब्बासी, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, हकीमुद्दीन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर लोगों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल भी है। निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब और कमेटी द्वारा की गई सेवा ने सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
