बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया इंडस टावर, पड़री में कल डीएम व अधिकारियों की मौजूदगी में बांटी जाएगी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया इंडस टावर, पड़री में कल डीएम व अधिकारियों की मौजूदगी में बांटी जाएगी राहत सामग्रीचित्रकूट। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए इंडस टावर ने राहत का हाथ बढ़ाया है। इंडस टावर की ओर से 12 सितंबर को सुबह 9 बजे पड़री, कर्वी, चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाकर राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी (डीएम) एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जरूरतमंद और बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी।इंडस टावर की ओर से लगभग एक हजार बाढ़ राहत सामग्री किट तथा एक हजार से अधिक राहत सामग्री के गत्ते उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें भोजन, सूखा राशन, राशन किट, फर्स्ट एड किट, महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री, छोटे बच्चों की किट तथा बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है।इंडस टावर की इस पहल का उद्देश्य बाढ़ की विभीषिका झेल रहे परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराना है। राहत सामग्री का वितरण जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस राहत अभियान को समाज तक पहुंचाने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सामने लाने के लिए क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम के कवरेज हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम: 12 सितंबर 2026समय: सुबह 9:00 बजेस्थान: पड़री, कर्वी, चित्रकूटसंपर्क: 07838573414— इंडस टावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!