आजमगढ़ के शंभूपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 की मौत

रिपोर्ट – विजय शंकर यादव उप संपादक

आजमगढ़ के शंभूपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 की मौत

अहरौला/आजमगढ़। थाना अहरौला क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने खूनी तांडव मचा दिया। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह और पूजा करा रहे दो कथावाचकों अखिलेश मिश्रा व महेन्द्र पाठक को गोली मार दी, तीनों की मौके पर मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया। करीब 7 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। इसी दौरान उसने अपने 9 साल के बेटे शौर्य को गोली मार दी। बच्चों को बचाने घुसी पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घायल बेटे शौर्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 10 साल की बेटी परी और 6 माह की बच्ची को सकुशल बचा लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और घर में भूत-प्रेत बाधा दूर करने के लिए 5 दिवसीय अनुष्ठान चल रहा था।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!