कुशलगांव में ग़म के माहौल में अदा की गई ईद की नमाज़, काली पट्टी बांधकर जताया एहतेजाज

रिपोर्ट – शिव प्रसाद गुप्ता ब्युरो चीफ आज़मगढ

कुशलगांव में ग़म के माहौल में अदा की गई ईद की नमाज़, काली पट्टी बांधकर जताया एहतेजाज

कुशलगांव। ईद का त्योहार इस बार कुशलगांव में सादगी और ग़म के माहौल में मनाया गया। आयतुल्लाह ख़ामेनई और अन्य शोहदाए ईरान की शहादत के एहतेजाज में लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की और पारंपरिक खुशियों से परहेज़ किया।

कुशलगांव की शिया ईदगाह में नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नमाज़ के बाद आमतौर पर होने वाली मुबारकबाद और गले मिलने की रस्म भी नहीं निभाई गई, जिससे माहौल ग़मगीन बना रहा।

इस मौके पर मौलाना सैयद सईद अहसन जाफ़री और मौलाना फरहान हैदर ख़ान साहब मौजूद रहे। मौलाना सैयद सईद अहसन जाफ़री ने अपने बयान में शोहदाओं को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए सब्र और इत्तेहाद बनाए रखने की अपील की।

नमाज़ के बाद मुल्क की सलामती, अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए।

कार्यक्रम में मुन्तज़िर, शकील, तस्सवुर, मास्टर दानिश, शम्स अब्बास, नज़र अब्बास और दिलशाद हैदर (नम्मू) सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!