रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तह्सील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
चित्रकूट में गांजा तस्कर गिरफ्तार: कर्वी कोतवाली पुलिस ने 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ दबोचा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 श्री रामकुमार दुबे मय हमराह का0 इन्दल कुमार द्वारा अभियुक्त श्यामलाल पुत्र रामबचन राजपूत निवासी कालूपुर पाही कलारन पुरवा कर्वी चित्रकूट को 450 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.चौकी प्रभारी खोह उ0नि0 श्री रामकुमार दुबे
- का0 इन्दल कुमार
