गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट – विजय शंकर यादव उप संपादक

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के वैसाडीह गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घायल युवक की पहचान लगभग 26 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र लाल बहादुर, निवासी संजरपुर (थाना सरायमीर) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।प्रेम प्रसंग में हुआ विवादस्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी केसरी चौहान अपनी ससुराल, जो कि फूलपुर क्षेत्र में है, आया हुआ था। इसी दौरान उसे अपनी पत्नी और राकेश कुमार के बीच बातचीत को लेकर आपत्ति हुई, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर राकेश कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!