रिपोर्ट – राजेन्द्र कुमार सोनी ब्यूरो चीफ चित्रकूट
बबेरु में हुयी हत्या के विरोध में सोनार नरहरि सेना के पदाधिकारियों नें कैंडल मार्च निकाला
आरोपी के ऊपर सख्त कार्यवाही किए जानें की हुयी मांगराजापुर,
चित्रकूट —आज दिनांक 26-04-2026 को तुलसी जन्मस्थली राजापुर में बबेरु में हुयी पप्पू सोनी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया।आपको बता दें कि दो दिन पहले पप्पू सोनी की बबेरु में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी,जिसके विरोध में आज सुबह से ही सोनारों नें हांथ में पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और शाम के समय लगभग दो दर्जन नरहरि सेना के पदाधिकारियों नें कैंडल मार्च निकालकर आरोपी को सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की।

नरहरि सेना के पदाधिकारी अशोक सोनी व अनिल सोनी के नेतृत्व में मशाल जुलूस नगर के मुख्य मागों से होता हुआ मदन तिराहा आया जहां पर नरहरि सेना के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की।अनिल सोनी नें बताया कि आज पूरे प्रदेश का सोनार डरा व सहमा हुआ है हत्या,डकैती,छिनैती व लूट आम बात हो गयी है।
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजीव कौशल नें सरकार से मांग की है कि सोनारों और सर्राफा व्यापारियों को सश्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाएं।इस मौके पर पूरन चन्द्र सोनी,रामप्रसाद सोनी,राजीव कौशल,अशोक सोनी,रज्जू सोनी,राजन सोनी,नवनीत सोनी,पंकज सोनी,राजू सोनी,बन्धू सोनी,कुलदीप सोनी,मनीष सोनी,सत्यम सोनी,उमेश सोनी,पवन सोनी,अंशू सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
