रिपोर्ट – राजेंद्र कुमार सोनी ब्यूरो चीफ चित्रकूट
जिलापूर्ति अधिकारी की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को ज्यादा दाम पर दिए जा रहे हैं सिलेण्डर
राजापुर, चित्रकूट —जहां एक ओर जनपद के जिलाधिकारी नें गैस एजेन्सियों का रेट जनता को बताया था ताकि उपभोक्ताओं से एजेन्सी मालिक ज्यादा रुपये ना ले पाएं तो दूसरी ओर राजापुर स्थित रामेश्वर गैस एजेन्सी दाम से अधिक रुपये लेकर उपभोक्ताओं को सिलेण्डर उपलब्ध करवा रही है।
जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्र के सप्लाई इन्सपेक्टर तमाशा देखनें का काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रामेश्वर गैस एजेन्सी में 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर का मूल्य होम डिलेवरी सहित 982 रुपये है जबकि एजेन्सी जनता से सीथा 990 रुपये वसूल रही है और गैस की होमडिलेवरी भी नहीं की जाती है तो आखिर इन सब के बीच जनपद का आपूर्ति विभाग मौन क्यूं है,क्या ऐसे ही जनता के जेब में एजेंसियां डाका डालती रहेंगी।
