रिपोर्ट – नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी, जौनपुर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को “सेवापथ” पत्रिका भेंट करते हुए समिति द्वारा संचालित सामाजिक एवं अपराध निरोधक गतिविधियों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि समिति समाज में जागरूकता फैलाने एवं अपराध नियंत्रण में सहयोग हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता से अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने भविष्य में समिति को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
