खेतासराय थाना दिवस में पहुंचीं पांच शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट – नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय

खेतासराय थाना दिवस में पहुंचीं पांच शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

Jaunpur के खेतासराय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

दिवसाधिकारी एवं राजस्व टीम ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शेष दो शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है।

थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने मुख्य रूप से जमीन, राजस्व एवं स्थानीय विवादों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर लेखपाल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी, थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!