रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने बलात्कार, गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री गजबये आलम व उनकी टीम द्वारा बलात्कार, गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.05.2026 को एक वादिया द्वारा थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि अभियुक्त रिंकू वर्मा पुत्र भजराज निवासी छिपनी बाहरखेडा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा पीडिता का गला मरोडना,गाली गलौच करना एवं जान से मारने की धमकी देते हुये बलात्कार करना ।
सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0स0 263/26 धारा 64(1),115(2), 351(3),352 बीएनएस बनाम रिंकू उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 13.05.2026 को उ0नि0 श्री गजबये आलम व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिंकू वर्मा उपरोक्त को बन्धोइन मोड सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री गजबये आलम
2.आरक्षी विवेक राजा
3.रि0आ0 आदित्य कुमार
