रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवादों को भूल पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार
आज दिनांक 14.05.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर 02 परिवारों में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया ।
1.आवेदक सुखेन्द्र सोनकर पुत्र मोतीलाल निवासी मानिकपुर जनपद चित्रकूट द्वारा द्वारा अपनी पत्नी पूनम पुत्री विक्का निवासी खटकाना थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के विरुद्ध सही आचरण न करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था।

- आवेदक अतुल कुमार पुत्र श्री महेश प्रसाद सिंह निवासी बल्दाऊगंज थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा अपनी पत्नी साधना सिंह पुत्री राधेश्याम निवासी चकनारा मजरा नयापुरवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी के विरुद्ध आये दिन लडाई झगडा करना एवं दूसरी महिला से सम्वन्ध होने का आरोप लगाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया था। प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती अनुपमा तिवारी व उनकी टीम महिला मुख्य आरक्षी रजनी सिंह व महिला आरक्षी अनामिका द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में पारिवारिक सामजस्य बनाकर रहने तथा कर्तव्यों का सही से पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ो को एक दूसरे के साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।
समझौता कराने वाली टीमः-
1.प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती अनुपमा तिवारी
2.मुख्य आरक्षी रजनी सिंह
3.महिला आरक्षी अनामिका सिंह
