चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा, 03 मोटर साइकिल सहित 01 चोर गिरफ्तार


रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा, 03 मोटर साइकिल सहित 01 चोर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 01 चोर को चोरी के 03 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
दीपक सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम देवदार थाना धाता जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगीः-
1.मो0सा0 नं0 UP 96 M 1160 स्प्लेण्डर प्लस रंग काला
2.मो0सा0 नं0 UP 96 M 6864 सीडी डीलक्स
3.मो0सा0 नं0 UP 71 R 9368 सीडी स्प्लेण्डर प्रो
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-
देवांगना घाटी हनुमान धारा रोड,19.05.2026,03.07 बजे
संक्षिप्त विवरणः-
उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अंशुल कुमार मय हमराह मुख्य आरक्षी आदित्य के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर खास ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति देवांगना घाटी के पास चोरी की तीन मोटरसाइकिल लिये खड़ा है कही ले जाकर बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके रात्रि अधिकारी उ0नि0 श्री गजबये आलम को जरिये टेलीफोन वार्ता कर मकसद बताते हुए मुखविर को साथ लेकर उसके बताये हुए स्थान की ओर चल दिये तभी रात्रि अधिकारी अपने हमराहियों के साथ आ गये देवांगना घाटी से करीब 100 मीटर पहले मुखविर द्वारा गाड़ी को रोककर इशारा करके चला गया । पुलिस वाले हिकमत अमली से आगे बढ़े तो पुलिस वालों को देखकर व्यक्ति एक मोटर साइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया जिसे दौड़कर मौके पर देवांगना घाटी के पास पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से तीनों मोटर साइकिलों के बारे में पूंछा गया तो बताया कि मो0सा0 नं0 UP 96 M 1160 स्प्लेण्डर प्लस रंग काला जिला अस्पताल सोनेपुर से चोरी किया था, मो0सा0 नं0 UP 96 M 6864 सीडी डीलक्स को भी 09 से 10 दिन पहले जिला अस्पताल सोनेपुर से चोरी किया था तथा तीसरी मोटर साइकिल चेचिस नं0 MBLHA10A3DHL03148 के बारे में पूछा गया तो बताया कि उक्त मोटर साइकिल को करीब 01 वर्ष पहले धाता जिला फतेहपुर से चोरी किया था। जिसका चेचिस नम्बर डालकर चेक किया गया तो मो0सा0 नं0 मो0सा0 नं0 UP 71 R 9368 सीडी स्प्लेण्डर प्रो है। क्रमशः मो0सा0 नं0 UP 96 M 1160 स्प्लेण्डर प्लस के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 268/2026 धारा 303(2) बीएनएस, मो0सा0 नं0 UP 96 M 6864 सीडी डीलक्स के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 279/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा मो0सा0 नं0 UP 71 R 9368 सीडी स्प्लेण्डर प्रो के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 61/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना धाता जनपद फतेहपुर में अंकित किया गया है। कड़ाई से पूंछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं गाड़ियों की चोरी करके यही पर छिपा देता था । जिसे आज में बेचने जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया । मोटर साइकिले बरामद होने पर तीनों मुकदमों में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-.
1.उ0नि0 श्री अंशुल कुमार
2.उ0नि0 गजबये आलम
3.मुख्य आरक्षी आदित्य
4.आरक्षी विकेश मौर्य
5.आरक्षी चालक विकास यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!