मुस्कान के क्रम में यातायात पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति के खोए बैंग को बरामद कर व्यक्ति को सुपुर्द किया

रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

मुस्कान के क्रम में यातायात पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति के खोए बैंग को बरामद कर व्यक्ति को सुपुर्द किया

बैंग पाकर व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्केरी हरीराम यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 यातायात श्री राजकिशोर ,आरक्षी रामकिशन,आरक्षी चन्द्रवीर द्वारा एक व्यक्ति के खोए बैंग को बरामद कर व्यक्ति से सम्पर्क कर सुपुर्द किया गया।उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24.05.2026 को एक व्यक्ति नाम दीपक कुमार श्रीवास्तव सन ऑफ कुलदीप कुमार श्रीवास्तव गुलमोहर बिहार केशव नगर नौबस्ता कानपुर जो आरोग्यधाम नहाने गए हुए थे इनका बैंग खो गया था जिसमें उनके कीमती सामान पर्स ,पैसे विज्टिंग कार्ड , एटीएम कार्ड इत्यादि समान था। यातायात पुलिस द्वारा बैंग को बरामद कर व्यक्ति से सम्पर्क कर सपुर्द किया । अपना खोया बैंग पाकर व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस का कहा धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!