थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
रिपोर्ट- सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
मालफड़ से 9210/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 810/- रुपये बरामद*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अंशुल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा 07 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.गोलू उर्फ आसिफ अख्तर पुत्र जावेद 2. मो0 आतिफ पुत्र समीउल्ला निवासीगण ईदगाह मार्ग मस्जिद के सामने पुरानी बाजार कर्वी 3. प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 श्यामनारायण मिश्रा निवासी भरतपुरी पुरानी बाजार कर्वी 4.चन्दा पुत्र लल्लू 5. दीपक उर्फ आकाश यादव पुत्र गिल्ला यादव निवासीगण अहिरन मोहल्ला पुरानी बाजार कर्वी 6.रवि उर्फ अंकित कुमार पुत्र हरिविलास 7.श्रवण उर्फ शुभम कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासीगण पुरानी बाजार द्वारिकापुरी कर्वी चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ से 9210/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 810/- रुपये बरामद किए गए।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
*1.उ0नि0 श्री अंशुल कुमार
2.उ0नि0 अमरेन्द्र सिंह
3.आरक्षी राहुल पुरी
4.आरक्षी अनिकेत
