16 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रिपोर्ट – नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय

16 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

• 4 जून से लापता है 16 वर्षीय रेहान

🔹 6 जून को थाना खेतासराय में दर्ज हुई गुमशुदगी

🔹 परिजनों ने जनता से की सहयोग की अपील

🔹 सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम

खेतासराय (जौनपुर)। थाना खेतासराय क्षेत्र के मोहल्ला बारा खुर्द वार्ड संख्या-12 नगर पंचायत खेतासराय निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद यूसुफ (उम्र लगभग 16 वर्ष) बीते 4 जून 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों के अनुसार रेहान अपने ननिहाल ग्राम कलापुर कोटवालिया में अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई करता था।

बताया गया कि दिनांक 04 जून 2026 को लगभग 1 बजे दिन में वह यह कहकर घर से निकला था कि वह मछली मारने के लिए अपने घर मोहल्ला बारा खुर्द जा रहा है। इसके बाद वह न तो अपने घर पहुंचा और न ही वापस कलापुर कोटवालिया लौटा।

परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।इस संबंध में उसकी माता तबस्सुम बानो पत्नी मोहम्मद यूसुफ द्वारा दिनांक 06 जून 2026 को थाना खेतासराय में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। किशोर के अचानक लापता हो जाने से परिवार में मातम का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त किशोर कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सूचना दें अथवा उसे उसके घर पहुंचाने में सहयोग करें। सूचना देने अथवा सुरक्षित घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को उचित किराया-भाड़ा एवं इनाम दिया जाएगा।

सूचनाकर्ता:नसीरुद्दीन पुत्र मोहम्मद यूसुफ एवं तबस्सुम बानो पत्नी मोहम्मद यूसुफमोहल्ला बारा खुर्द, वार्ड संख्या-12, नगर पंचायत खेतासराय,तहसील शाहगंज, जिला जौनपुर।संपर्क सूत्र:9076846690 -8382937843 -9935292206 -9005733392(लापता किशोर रेहान का फोटो संलग्न)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!