बस स्टैंड पर ABVP का सेवा कार्य, राहगीरों को पिलाया शरबत |
रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
गर्मी को देखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बस स्टैंड पर शरबत वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों को गर्मी से बचाव, अधिक पानी पीने एवं धूप से बचने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक रवि तोमर नगर सहमंत्री एवं नगर सहमंत्री अंशु सिंह यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतीश सोनी, आदित्य जी, साहिल गुप्ता, कल्लू चौरसिया प्रदीप कुमार गजानन मिश्र भानु प्रताप राम शिवांग गौतम सहित अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत सुंदर