पल्स पोलियो अभियान: 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं – अखिलेश तिवारी
रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर राजधानी रायपुर में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं,
ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।इस अवसर पर समाजसेविका श्रीमती हर्षा परपानी, समाजसेवी श्री राजेश साहू, श्री विजय महापात्र, श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्री बलराम साहू, श्री विजय किशोर दूधे एवं श्री विनोद कुमार वानखेड़े सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने की अपील की।
श्री अखिलेश तिवारी के साथ श्री उमेश कुमार, श्री लिलेश यादव एवं श्री हिमांशु साहू ने अपने संदेश में कहा कि जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तब हमारी छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद केवल एक दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
