क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कानून-व्यवस्था, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर जताई सहयोग की प्रतिबद्धता
खुटहन (जौनपुर)। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद, जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में खुटहन थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, निष्पक्ष संवाद तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता और पुलिस दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, तथ्यपरक सूचना के आदान-प्रदान तथा आपसी समन्वय से आमजन को बेहतर न्याय और सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने समाजहित में पारस्परिक सहयोग, विश्वास और सकारात्मक संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल से जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी तथा आम जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी।
इस अवसर पर परिषद के तहसील अध्यक्ष अरुण यादव, मनोज सिंह, हीरामणि गौतम, उमेश कुमार, अजय बहादुर, ब्लॉक महासचिव धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, उषा, रिया विश्वकर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
