जन्म प्रमाण पत्र के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – विजय शंकर यादव उप सम्पादक

जन्म प्रमाण पत्र के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जीयनपुर (आजमगढ़)। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आम लोगों को हो रही परेशानी तथा कथित धन उगाही की शिकायतों को लेकर भारत रक्षा दल, जीयनपुर इकाई ने नगर अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ के नेतृत्व में शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील परिसर में अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए, ताकि आवेदकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और कथित धन उगाही जैसी शिकायतों पर भी रोक लग सके।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले का परीक्षण कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार चौहान, महासचिव अनवार अहमद, विद्या सागर, कृष्णानंद, संदीप, श्रवण कुमार, विनय बरनवाल, महेश, इलियास अहमद, नसीम अहमद, दीपक, कमलेश, दिनेश, वीरेंद्र विश्वकर्मा, नुरुल, अबरार, रमेश तथा नगर अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ सहित भारत रक्षा दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!