बाबा साहेब स्थल पर ध्वजारोहण, एकता का संकल्प लेकर देशभक्ति का दिया संदेश

जौनपुर के बदलापुर स्थित ग्राम पंचायत लखनेंपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें पूर्व प्रधान रामविलास गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुमार गौतम,

पत्रकार रामू गौतम, अजय यादव, अमर यादव, डब्लू यादव, विजय यादव उर्फ हजारी, एडवोकेट जितेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, सूरज कुमार, राजा, साहिल, फूलचंद गौतम, पंचम राम, सुनील कुमार, जयप्रकाश, हौशिला प्रसाद, रामजीत, उदय भान, मंजय, निरंजन कुमार, अर्जुन प्रसाद, बजरंगी प्रसाद उर्फ लाला, समूह सखी रिंकी गौतम और स्वास्थ्य विभाग से आशा रागिनी देवी प्रमुख थे।
