चित्रकूट में पुलिस विभाग में पदोन्नति, अरविन्द कुमार वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक

चित्रकूट, 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने वाले श्री अरविन्द कुमार वर्मा के कन्धों पर रैंक प्रतीक/अशोक

स्तम्भ लगाकर अलंकृत किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को शुभकामनाएं देते हुये का मुंह मीठा कराया गया तथा मन लगन से ड्यूटी के दायित्व को पूरा करने हेतु बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय श्री यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल,प्रतिसार निरीक्षक श्री राम शीष यादव उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!