मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप; CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मथुरा. ब्रज क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक संत चंद्रशेखर बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मथुरा पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे गौ तस्करों का हाथ बताया जा रहा है. घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इस घटना की निंदा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर संत की हत्या कर दी. बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे. यह घटना थाना कोसी कला इलाके के नबीपुर गांव के पास हुई. पुलिस ने एक गौ तस्कर और ट्रक को हिरासत में लिया है, जबकि ट्रक सवार अन्य तीन तस्कर मौके से फरार हो गए हैं. घटना के बाद से गौ रक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया है. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी. पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं.

बाबा ने पकड़ा था कंटेनर- एसएसपी…..

मामला बढ़ता देख 5 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस बीच मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस से झड़प हो गई. मामला बढ़ा तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. मामले में मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि फरसा बाबा ने एक कंटेनर रोका था. शुक्रवार रात में काफी घना कोहरा था. दूसरे ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मारी थी. इसमें ट्रक चालक भी घायल हुआ और परिचालक को हिरासत में लिया गया है. हर पहलू की बारीकी से जांच हो रही है. एसएसपी ने बताया कि छाता क्षेत्र में जाम और पथराव किया गया है. अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!