रिपोर्ट – राजेंद्र कुमार सोनी ब्यूरो चीफ चित्रकूट
महिला को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले के आरोपी अभियुक्त को 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
चित्रकूट –पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालय में लम्बित चल रहे वादों में गहन पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे एवं पैरोकार आरक्षी सुलभ पटेल द्वारा की गयी गहन पैरवी एवं सहायक अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ सिंह द्वारा की गयी
प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रभावी बहस के फलस्वरूप न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ एस.आनन्द द्वारा आज दिनांक 02.04.2026 को थाना बरगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2025 धारा 296 भादवि0 के आरोपी अभियुक्त रामू प्रसाद प्रजापति पुत्र समयलाल निवासी घुसुरूम थाना जनेह जिला रीवा को 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
