रिपोर्ट – नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय
Bhudkudhan गांव में एक गरीब परिवार को दबंगों ने दिया जान से मारने की धमकी
थाना अध्यक्ष खेतासराय से गरीब परिवार वालों ने लगाई गुहार
खेतासराय जौनपुर थाना खेतासराय अंतर्गत ग्राम Bhudkudhan में अब्दुल मलिक पुत्र इरशाद अहमद के ऊपर जानलेवा हमला करने के लिए दिनांक 2 अप्रैल सन 2026 समय आठ 8 बजे दिन में मोहम्मद अनस पुत्र नसीम अहमद ने अपने परिवार वालों के साथ लाठी डंडा लेकर उनके मकान के बरामदे में घुस गए और गंदी-गंदी मां बहन की गाली देते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगे और कह रहे थे
साले असली मर्द हो तो घर के बाहर निकलो तुमको जान से मार डालूंगा बेचारे गरीब परिवार वाले घर के अंदर छिपे रहे बाहर नहीं निकले दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि साले थाने पर रपट लिखाने जाओगे तो रास्ते में जान से मार डालूंगा गरीब परिवार थाने पर रिपोर्ट भी नहीं लिखा सके मजबूर होकर बेचारे ऑनलाइन शिकायती पत्र थाना अध्यक्ष खेतासराय को देकर जांच की गुहार लगाई है जांचों प्रांत उचित कार्रवाई की मांग की है
