रिपोर्ट – सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट
माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व सी0डी0/FTC जनपद चित्रकूट के आदेश के अनुपालन में थाना भरतकूप के 41 मुकदमों के देशी व कच्ची शराब विनष्टीकरण किया गया
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय चलाये जा रहे मादक पदार्थों का विनष्टीकरण/निस्तारण “ऑपरेशन दहन” के क्रम में माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व सी0डी0/FTC जनपद चित्रकूट के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट
श्री पीयूषकान्त राय के पर्यवेक्षण में श्री यामीन अहमद क्षेत्राधिकारी महोदय नगर कर्वी चित्रकूट व सहायक अभियोजन अधिकारी श्री आकाश साहू व जिला आबकारी अधिकारी श्री अखिलेन्द्र बहादुर सिंह , आबकारी निरीक्षक श्री प्रणव कुमार पाण्डेय व फौजदारी लिपिक रविप्रकाश श्रीवास्तव तथा उपेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट व हे0मु0 भूरालाल थाना भरतकूप जपनद चित्रकूट की उपस्थिति मे आबकारी अधिनियिम के कुल 41 अपराधो के मालों का विनष्टीकरण किया गया।
